Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भवानी देवी ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

भवानी देवी ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन (वार्ता). भारतीय तलवारबाज सी ए भवानी देवी ने यहां जारी राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में सीनियर महिला सेबर एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। भवानी ने मंगलवार को अपने से बेहतर रैंकिंग वाली आॅस्ट्रेलिया की वेरोनिका वासिलेवा को 15-10 से मात देकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खिताब जीता।टोक्यो 2020 में ओलंपिक के लिये क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनने के बाद भवानी ने 2022 में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। उन्होंने साल के शुरूआत में इस्तांबुल में आयोजित तलवारबाजी विश्व कप में 23वां स्थान हासिल किया था।राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप इस साल उनका 10वां अंतरराष्ट्रीय टूनार्मेंट है।भवानी ने जीत के बाद कहा, अपना खिताब दोबारा जीतना बेहतरीन एहसास है। फाइनल मुश्किल था और मुझे खुशी है कि मैं भारत के लिये इस साल एक और स्वर्ण पदक जीत सकी। इस साल का सफर मेरे लिये शानद...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। रोमांचक मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने एक पदक भी पक्का कर लिया है, जहां टीम गोल्ड या कम से कम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी।बर्मिंघम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे, जिसमें स्मृति मंधाना की तूफानी 61 रन की पारी और जेमिमा रॉड्रिग्स की 44 रन की दमदार पारी शामिल थी। इसके बाद जब मेजबान टीम 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरूआत मिली। यहां तक कि आखिरी के कुछ ओवरों में भी इंग्लैंड की टीम जीतती हुई नजर आ रही थी।हालांकि, भारतीय टीम ने अच्छी फील्डिंग की और कुछ रन आउट ...
मुक्केबाज पंघल, नीतू फाइनल में

मुक्केबाज पंघल, नीतू फाइनल में

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल और नीतू घंघस ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनायी।पंघल ने 51 किग्रा फ्लाइवेट सेमीफाइनल मैच में जाम्बिया के पैट्रिक चिनयेंबा को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी। पंघल लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गोल्डकोस्ट 2018 खेलों में रजत पदक जीता था। उनका फाइनल में वेल्स के कियारन मैक्डोनाल्ड से रविवार को मुकाबला होगा।दूसरी ओर, नीतू ने महिला 48 किग्रा सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लन को मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने अपने लिये रजत पदक पक्का कर लिया है।...
दिव्या काकरान ने सिर्फ 26 सेकंड में जीता कांस्य

दिव्या काकरान ने सिर्फ 26 सेकंड में जीता कांस्य

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). भारत की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को मात दी।दिव्या ने कांस्य पदक मैच में टाइगर लिली को हराने के लिये सिर्फ 26 सेकंड का समय लिया। दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 60 पदक जीत चुकी दिव्या ने मैच शुरू होते ही टाइगर लिली को अपनी गिरफ्त में कस लिया और उन्हें चित्त (विन बाई फॉल) करके मुकाबला जीता।...
साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता रजत

साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता रजत

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). भारत के अविनाश साबले ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक अपने नाम किया।साबले ने 8:11.20 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ दौड़ को दूसरे स्थान पर पूरा किया, जबकि केन्या के अब्राहम किबिवोट 8:11.20 मिनट में दौड़ को पूरा करके पहले स्थान पर रहे।दौड़ के शुरूआती पलों में किबिवोट और उनके हमवतन आमोस सेरेम पहले एवं दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन आखिरी क्षणों में साबले ने अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, हालांकि वह 0.05 सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गये।सेरेम ने 8:16.83 मिनट के साथ कांस्य पदक से संतोष किया।...
दिव्या और मोहित ने जीते कांस्य

दिव्या और मोहित ने जीते कांस्य

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). दिव्या काकरान (महिला 68) और मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत लिए हैं। दिव्या काकरान ने शुक्रवार को टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को मात देकर कांस्य पदक जीता। दिव्या ने कांस्य पदक मैच में टाइगर लिली को हराने के लिये सिर्फ 26 सेकंड का समय लिया। दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 60 पदक जीत चुकी दिव्या ने मैच शुरू होते ही टाइगर लिली को अपनी गिरफ्त में कस लिया और उन्हें चित्त (विन बाई फॉल) करके मुकाबला जीता।मोहित ग्रेवाल ने 125 किग्रा के कांस्य पदक मैच में जमैका के आरोन जॉनसन को चित्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया।भारत बर्मिंघम 2022 में अब तक 27 पदक जीत चुका है, जिसमें से छह पदक कुश्ती से आये हैं। साथ ही भारत नौ स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है।...
प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉक में जीता ऐतिहासिक रजत

प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉक में जीता ऐतिहासिक रजत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). टोक्यो 2020 ओलंपियन भारत की प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को महिला 10 किमी रेस वॉक में ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया।प्रियंका ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10,000 मीटर की दूरी को 43:38.00 मिनटों में पूरा किया, जबकि आॅस्ट्रेलिया की जेमीमा मॉनटाग ने 42:34.00 के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।प्रियंका ने सीटी बजते ही ट्रैक पर बढ़त हासिल कर ली और 4,000 मीटर के बाद वह पहले स्थान पर थीं। इसके कुछ देर बाद ही वह जेमीमा और केन्या की एमिली वामुस्यी एन्जी से पिछड़ गयीं। जब प्रतियोगिता में सिर्फ दो किमी की दूरी बची थी, तब प्रियंका ने शानदार वापसी करते हुए केन्या की प्रतिद्वंदी को पछाड़ा और रजत पदक हासिल किया।यह ट्रैक एंड फील्ड आयोजनों में मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विनी शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) के बाद भारत का तीसरा पदक है।इसी के साथ प्रिय...
बैडमिंटन : सिंधु, श्रीकांत संग त्रिशा-गायत्री की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में

बैडमिंटन : सिंधु, श्रीकांत संग त्रिशा-गायत्री की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को महिला एवं पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी, जबकि त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीनाथ की जोड़ी महिला युगल क्वार्टरफाइनल में कदम रखा।गोल्डकोस्ट 2018 खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु ने शीर्ष-16 मैच में युगांडा की हसीना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 के सीधे गेमों में मात दी।दूसरी ओर, थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत ने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में श्रीलंका के दुमिंदु आबेविक्रम को 21-9, 21-12 से हराया।इससे पहले, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मौरिशियस की जेमिमाह लियुंग फोर सांग और गणेशा मुंगराह को मात देकर शीर्ष-8 में कदम रखा था।त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने जेमिमाह-गणेशा को आसानी के साथ 21-2, 21-4 से हराया था।...
आबेविक्रम को हराकर श्रीकांत क्वार्टरफाइनल में

आबेविक्रम को हराकर श्रीकांत क्वार्टरफाइनल में

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). भारत के शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को श्रीलंका के दुमिंदु आबेविक्रम को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में अपने श्रीलंकाई प्रतिद्वंदी को 21-9, 21-12 के सीधे गेमों में मात दी।इससे पहले, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मौरिशियस की जेमिमाह लियुंग फोर सांग और गणेशा मुंगराह को मात देकर शीर्ष-8 में कदम रखा था।त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने जेमिमाह-गणेशा को आसानी के साथ 21-2, 21-4 से हराया था।...

पुरुष 4×400 मीटर टीम ने फाइनल में जगह बनायी

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम (वार्ता). भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।मोहम्मद अनस यहिया, नूह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल और अमोज जेकब की भारतीय टीम 3:06.97 के समय के साथ हीट-2 में दूसरे और कुल छठे स्थान पर रही। शीर्ष आठ टीमों ने फाइनल में जगह बनायी।भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले फाइनल में स्वर्ण पदक की दावेदारी पेश करेगी।इसी बीच, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति याराजी हीट-2 में 13.18 सेकंड में चौथे स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए एक स्थान से चूक गईं। वह क्वालीफाइंग दौर में कुल 17 में से 10वें स्थान पर रही।साथ ही, एंसी सोजन 6.25 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ क्वालीफिकेशन में कुल 13वें स्थान पर रहीं और महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।उल्लेखनीय है कि फाइनल में पहुंचने के लिये 6....