उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का हाल बेहाल
बारिश के बाद भर जाता है तीन फीट तक पानी, कमरा धंसा, दीवारों में आई दरारेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत मक्कासर के प्राथमिक स्वास्थ्य के अधीन दो केएनजे के वार्ड आठ में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का हाल पिछले लम्बे समय से बदहाल है। निचली जगह पर बना उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बारिश के बाद करीब तीन फीट तक डूब जाता है। बारिश के बाद गली का सारा पानी उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन में भरने से यह तालाब का रूप धारण कर लेता है। बरसाती पानी भरने से भवन की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। कमरा व शौचालय धंस चुका है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। इन सब हालातों के बीच ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा का लाभ भी सुचारू रूप से नहीं मिल रहा। दो केएनजे के उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम गीता रानी ने बताया कि जब से उनकी यहां नियुक्ति हुई है तब से यही हालात हैं। सब सेंटर निचली जगह पर बना हुआ है...








