शहीद उधमसिंह को किया याद
सभापति व भाजपा जिलाध्यक्ष भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के शहीद उधम सिंह पार्क में सोमवार को कंबोज समाज महासमिति की ओर से शहीद उधमसिंह के 83वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित गया। इस मौके पर सर्व समाज के सदस्यों ने शहीदे आजम उधमसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, नगर परिषद में निर्माण समिति के अध्यक्ष-पार्षद सुमित रणवां आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद उधमसिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कई बार इतिहास बनाने वाले लोग इतिहास के पन्नों तक नहीं पहुंच पाते और शहीद उधम सिंह भी उन्हीं में शामिल हैं। उन्होंने शहीद उधम सिंह के जीवनकाल पर चर्चा करते बताया कि शहीद उधम सिंह का जन्म सरदार अटल सिंह कंबोज के घर 26 दिसं...








