Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

विकास के लिए बदलाव जरूरी : गणेश बंसल

विकास के लिए बदलाव जरूरी : गणेश बंसल

हनुमानगढ़
जन प्रतिनिधि को रहना चाहिए बदले जाने का डरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद के सभापति गणेश राज बंसल ने विकास के लिए बदलाव को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि अगर विकास करवाना है तो इसके लिए बदलाव लाना जरूरी है। यदि जनता बदलाव नहीं करेगी तो जन प्रतिनिधि को ये डर नहीं रहेगा कि मुझे भी बदला जा सकता है। उन्होंने पक्कासारणा गांव में संपर्क सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। बंसल ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि है, यह अहसास जन प्रतिनिधि को हमेशा रहना चाहिए क्योंकि इसके बिना जन प्रतिनिधि मनमानी पर उतर आता है। जागरूक जनता ही ऐसे जन प्रतिनिधियों पर अंकुश लगा सकती है। उन्होंने कहा कि हमने हनुमानगढ़ शहर का जो विकास किया है, वह सबके सामने है। विशाल पार्क, जगह-जगह पार्किंग व्यवस्था, नई सड़कें, साफ-सुथरा वातावरण, सेल्फी प्वाइंट जैसे कामों से लोग हनुमानगढ़ का नया रूप देख पा रहे हैं। यह सबको साथ लेकर चलने स...
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन स्टेशन पर घायल महिलाओं ने कहा, अर्जुन नहीं होते तो शायद हम भगवान के प्यारे हो जातेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कुछ ऐसा ही घटित हुआ हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर। इस पूरे घटनाक्रम को देखने पर हर किसी को ‘जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई’ कहावत को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हुआ यूं कि एक ही गांव के दस जने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालका-हरिद्वार ट्रेन में सफर करने को पहुंचे। अचानक गाड़ी के चलने पर इसमें सवार हो रही दो महिला व एक पुरुष ट्रेन से नीचे गिर पड़े। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह ट्रेन से नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ने लगी थी। तत्काल आरपीएफ थाना के कांस्टेबल अर्जुनराम ने तीनों को धक्का मारकर ट्रेन की पहुंच से दूर किया। इससे तीनों की जान बच गई। कांस्टेबल ने तत्काल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की। गनीमत रही कि इस ...
मारपीट कर किया जख्मी, मोबाइल फोन व रुपए छीने

मारपीट कर किया जख्मी, मोबाइल फोन व रुपए छीने

हनुमानगढ़
मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना में सौंपा परिवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एक पक्ष के कुछ लोगों की ओर से मिलकर युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल करने तथा मोबाइल फोन व रुपए छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक की माता की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए शुक्रवार को टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया। कामनी देवी पत्नी महेश दास निवासी भट्ठा बस्ती, वार्ड 45, टाउन ने बताया कि 18 अप्रैल को रात्रि करीब 8.30 बजे उसका पुत्र किशन कुमार अपने पड़ोसी सोनू दास के घर था। उसी समय सुरेश दास, रामकुमार, दिनेश दास, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, मनजीत कुमार, संजीत कुमार, उग्रेस, दिनेश दास की पत्नी व सुरेश दास की पत्नी लाठी-गण्डासी व लोहे की रॉड से लैस होकर सोनू दास के घर में घुस गए और उसके पुत्र किशन कुमार का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल फोन के कवर के अंदर रखे 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसके...
कार्य बहिष्कार कर दूसरे दिन भी दिया धरना

कार्य बहिष्कार कर दूसरे दिन भी दिया धरना

हनुमानगढ़
24 अप्रैल से प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान का बहिष्कार करने की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार के साथ हुए समझौते की पालना न होने से नाराज राजस्व सेवा परिषद के कार्मिकों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन भी राजस्व कार्मिकों ने राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान आयोजित सभा में राजस्थान कानूनगो संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी ने कहा कि संघठन के मांग पत्र के संबंध में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समझौता हुए करीब डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है परंतु समझौते का पूर्ण क्रियान्वयन आज तक नहीं हुआ। इस कारण प्रदेश भर का राजस्व विभाग का अधिकारी व कर्मचारी वर्ग हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष से संघठन सदस्यों की ओर से लगातार मांग पत्र व बैठकों के जरिए समझौते की पूर्ण क्रियान...
पहले चरण में बनाए तीन सौ से अधिक सदस्य

पहले चरण में बनाए तीन सौ से अधिक सदस्य

हनुमानगढ़
एक मई से शुरू होगा सदस्यता अभियान का द्वितीय चरणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की अग्रवाल समाज समिति एवं अग्रवाल महिला समिति की बैठक शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन में अमरनाथ सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मासिक सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। अग्रवाल समाज समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने कहा कि समाज के नागरिकों ने मासिक सदस्यता ग्रहण करने में उत्साह दिखाया है। अब तक 300 से अधिक मासिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। इन सदस्यों की ओर से जमा करवाए जाने वाले सदस्यता शुल्क की राशि का उपयोग समाज के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की छात्रवृत्ति, बेटियों के विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, चिकित्सा सुविधा, धार्मिक अनुष्ठान सहित अन्य सामाजिक कार्यांे में किया जाएगा। सिंगला ने बताया कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण का समापन हो चुका है। इस चरण के सफल होते ही 1 मई से पुन: मासिक सदस्यता अभ...
पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी किया रक्तदान

पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी किया रक्तदान

हनुमानगढ़
नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ रक्तदान शिविरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को टाउन स्थित रॉयल पैराडाइज पैलेस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के लिए 100 मेज लगाए गए। चार ब्लड बैंकों की ओर से रक्त संग्रहण का कार्य किया गया। सुबह से शुरू हुआ रक्तदान का क्रम शाम तक जारी रहा। रक्तदान के लिए युवा अपनी बारी का इन्तजार करते नजर आए। भाजपा नेताओं ने कहा कि हनुमानगढ़ राजेन्द्र राठौड़ की कर्मभूमि रही है। वे यहां पढ़े-लिखे। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद हनुमानगढ़ की जनता में उत्साह का माहौल है। राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में सामाजिक...
सरसों की खरीद बंद, सचिव से मिले किसान प्रतिनिधि

सरसों की खरीद बंद, सचिव से मिले किसान प्रतिनिधि

हनुमानगढ़
शनिवार से खरीद शुरू न होने पर मंडी समिति कार्यालय में सरसों की ढेरियां लगाने की दी चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की धानमंडी में दो दिन से सरसों की सरकारी खरीद बंद है। भराई-तुलाई के रेट को लेकर राजफैड का मजदूरों के साथ तालमेल नहीं होने के कारण सरसों की सरकारी खरीद का कार्य ठप है। इस समस्या का निराकरण कर किसान से उसकी सरसों की खरीद शुरू करने की मांग के संबंध में किसान प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार को कृषि उपज मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमण्डल ने मजदूर नेताओं व सोसायटी के साथ बैठक कर रेट को लेकर तालमेल बैठाने व सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की। अन्यथा शनिवार को मंडी समिति कार्यालय में सरसों की ढेरियां लगाकर घेराव करने की चेतावनी दी। अखिल भारतीय किसान सभा के संयोजक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद तो शुरू हो गई है लेकिन सरस...
एक दिन मंडी बंद रहने के बाद अगले दिन गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू

एक दिन मंडी बंद रहने के बाद अगले दिन गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन अनाज मंडी में गुरमीत सिंह की ढेरी से शुरू हुई खरीदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया में शिथिलता मिलने के बाद शुक्रवार को जंक्शन धानमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद हो गई। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों की ओर से किसान गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव मक्कासर से करीब डेढ़ सौ क्विंटल गेहूं की एमएसपी 2125 प्रति क्विंटल पर खरीद कर खरीद प्रक्रिया की विधिवत शुरूआत की गई। वैल्यू कट के आधार पर आगे किसान को भुगतान किया जाएगा। किसान गुरमीत सिंह को व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से पगड़ी पहनाई गई। गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। व्यापारियों का कहना था कि आंदोलन में किसान-मजदूर व व्यापारियों ने सहयोग किया। आखिरकार सबकी एकजुटता काम आई और सरकार स्तर पर खरीद नियमों में छूट प्रदान की गई। इस द...
माकपा ने मंगेज चौधरी को चुनाव लड़ने के लिए किया अधिकृत

माकपा ने मंगेज चौधरी को चुनाव लड़ने के लिए किया अधिकृत

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तहसील कमेटी नोहर की कोर ग्रुप की बैठक शनिवार को किसान रेस्ट हाऊस में पार्टी के पर्यवेक्षक व भादरा विधायक बलवान पूनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर नोहर विधानसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का उम्मीदवार तय करते हुए प्रस्ताव जिला कमेटी को भेजा। बैठक में सर्वसम्मति से मंगेज चौधरी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिये माकपा की ओर से नोहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिये अधिकृत किया गया। इस मौके पर भादरा विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि माकपा चाहे सत्ता में रही हो या सत्ता से बाहर रही हो। उसने सदैव मजदूर व किसान की आवाज को बुलंद किया हैं। बलवान पूनिया ने कहा कि माकपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी हैं जो सत्ता में रहते हुये भी सडकÞ से संसद व विधानसभा तक संघर्ष का रास्ता अख्त...
बेमियादी समय के लिए बंद करवाया टोल प्लाजा

बेमियादी समय के लिए बंद करवाया टोल प्लाजा

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
फास्ट टैग की आड़ में आसपास के ग्रामीणों से टोल वसूलने का आरोपनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर-रावतसर मार्ग पर टोपरियां के समीप टोल प्लाजा को शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव मंगेज चौधरी ने अनिश्चितकाल के लिये बंद करवा दिया। शनिवार को कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ पहुंचे मंगेज चौधरी ने टोल नाके पर धरना प्रारंभ कर दिया। मंगेज चौधरी ने बताया कि फास्टटैग की आड़ में आस-पास के ग्रामीणों से टोल वसूला जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन से अधिक आस-पास के ग्रामीणों का नोहर व रावतसर के लिये दिन में अनेक बार आवागमन रहता हैं। इसके चलते हाल ही के दिनों में टोलकर्मी द्वारा फास्टैग का हवाला देकर टोल वसूला जा रहा हैं। खेतों से अपने गांव जाने वाले किसानों से भी टोल लिया जा रहा हैं। मंगेज चौधरी ने टोल नाके पर फास्टैग के अलावा आस-पास के ग्रामीणों का टोल न लगे इसके लिये टोल नाके पर अलग से...