एक साल से लटकी फाइल, अध्यक्ष बैठीं धरने पर
भविष्य सुधार विकास सेवा संस्थान के उद्देश्य में बदलाव के लिए किया था आवेदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भविष्य सुधार विकास सेवा संस्थान के उद्देश्य में बदलाव के संबंध में लगाई गई फाइल पिछले करीब एक साल से अधरझूल में लटकी होने से नाराज संस्थान की अध्यक्ष मोनिका जांगिड़ ने शुक्रवार को जंक्शन स्थित उप रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। मोनिका जांगिड़ ने आरोप लगाया कि उप रजिस्ट्रार की ओर से बिना रिश्वत के संस्थान की फाइल को सिरे नहीं चढ़ने दिया जा रहा। वह उप रजिस्ट्रार कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाकर थक चुकी है। अब मजबूरी में धरना शुरू करना पड़ रहा है। उधर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने धरनास्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठी मोनिका जांगिड़ की बात सुनी। भविष्य सुधार विकास सेवा संस्थान अध्यक्ष मोनिका जांगिड़ ने बताया कि संस्थान में कुछ नए उद्देश्य जोड़े जाने थे। इस संबंध में उप रजिस्...









