सिरसा के नोहर फीडर में कटाव, करीब 200 एकड़ धान की फसल में जलभराव
सिरसा (वार्ता). हरियाणा में सिरसा जिले के नहराना हेड से निकलने वाली नोहर फीडर में शनिवार सुबह गांव रूपाणा खुर्द के पास कटाव आ गया। नोहर फीडर से पड़ोसी प्रांत राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के नोहर तहसील क्षेत्र के खेत सिंचित होते हैं। इस समय राजस्थान क्षेत्र में नरमा,ग्वार व बाजरा की फ सल पकाव पर है जिससे सिंचित जल की निंतात आवश्यकता है ऐसे में फीडर का टूटना किसानों के लिए दुखदायी है। बुर्जी संख्या 42700 के करीब 75 फीट में आए कटाव से रूपाणा खुर्द किसान हरी सिंह,जगदीश,दुनीराम आदि किसानों की लगभग दो सौ एकड़ में खड़ी धान की फ सल जलमग्न हो गई। फ सल को कोई नुकसान नहीं माना जा रहा है।गांव रूपाणा के किसानों द्वारा सूचना देने पर सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार मौके पर पहुंचे ओर नहराना हेड से जल प्रवाह को बंद करवाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया फीडर में कटाव का कारण गीदड़ द्वारा पटरी को खोदना...








