छह ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने छह ग्राम चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सादुल ब्रांच नहर के पटड़ा पर शुक्रवार रात्रि को की गई। मामले की जांच सदर पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना के एसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम जंक्शन में सादुल ब्रांच नहर के पटड़ा पर पहुंची तो सामने से आ रहा एक जना पुलिस को देख वापस मुड़कर तेज कदमों से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को रूकवा भागने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से राजपाल उर्फ राजू (26) पुत्र महेन्द्रसिंह रायसिख निवासी वार्ड 4, नई खुंजा, जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल कर रहे हैं।टिब्बी पुलिस ने भी बराम...








