Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

दुनिया से अलविदा हो गई गंभीर बीमारी पीड़ित नन्हीं नूर फातिमा

दुनिया से अलविदा हो गई गंभीर बीमारी पीड़ित नन्हीं नूर फातिमा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। दुर्लभ बीमारी का शिकार नन्ही परी नूर फातिमा आखिर मंगलवार को दूनिया से अलविदा हो गई। नन्ही परी को दुर्लभ बीमारी से निजात दिलाने के लिये सोलह करोड़ रुपए के एक इंजेक्शन की आवश्यकता थी । इसके लिये परिजनों और कई जनप्रतिनिधियों ने भी सोशल मीडिया के जरिये सहयोग राशि जुटाने की कोशिश की थी। इसी के तहत चालीस लाख रुपए ही एकत्र हुए और अभी भी लोगों द्वारा मदद का सिलसिला जारी था। इसी बीच मंगलवार की सुबह खबर आई कि नूर फातिमा अब नहीं रही । सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। नन्ही परी को एसएनएम नामक बीमारी है। इसके इलाज के लिए जोलगेन्स्मा इंजेक्शन लगाया जाता है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। सामान्य परिवार से आने वाले नूर फातिमा के पिता जिशान के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था। ऐसे में उनके परिजनों और मित्रों ने जन सहयोग से रुपए जुटाने का सिलसिला शुरू किया। सोशल मीडिया क...
सीडब्ल्यूसी ने बालश्रम करते पांच बच्चों को किया दस्तयाब

सीडब्ल्यूसी ने बालश्रम करते पांच बच्चों को किया दस्तयाब

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज). बाल कल्याण समिति द्वारा जंक्शन क्षेत्र में बालश्रम कर रहे पांच बच्चों को दस्तयाब करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एक बच्चे ने सीडब्ल्यूसी टीम को बताया कि उसकी मां छोड़कर कहीं चली गई, पिता बेड पर हैं। परिवार का खर्च व पिता की दवाओं के लिए कबाड़ एकत्रित कर उसके बचे पैसे जुटा रहा है।कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति ने पांचों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आश्वस्त किया। प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 10-11 साल के पांच बच्चे घर-घर जाकर कबाड़ एकत्रित कर रहे हैं। सूचना मिलने पर समिति ने बच्चों को दस्तयाब कर बालश्रम के कारणों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। रोटी की व्यवस्था करने के लिए घरवाले बालश्रम करवा रहे हैं। इस प...
बीकानेर से श्रीगंगानगर होकर अमृतसर ट्रेन चले

बीकानेर से श्रीगंगानगर होकर अमृतसर ट्रेन चले

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीकानेर से श्रीगंगानगर होते हुए अमृतसर के लिए सीधी रेल सेवा चलाने की मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से पत्र व्यवहार किया गया है। पूर्व जैडआरयूसीसी सदस्य गुरप्रसाद बहल द्वारा पत्र में कहा गया है कि अमृतसर धार्मिक स्थल होने के साथ कपड़े की थोक मार्केट भी है। जिले के व्यापारी अमृतसर से कपड़े का व्यापार करते हैं तथा श्रद्धालु नित्य प्रति गुरूद्वारा साहिब जाते हैं। जिले के 70 प्रतिशत लोगों का सीधा पंजाब से सम्पर्क है। इसलिये बीकानेर से वाया श्रीगंगानगर-भठिण्डा-धुरि-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर के लिये प्रात: 9 बजे के लगभग बीकानेर से शुरू की जाए और यह गाड़ी सांय अमृतसर पहुंचे। वहां रात्रि रुकने और वाशिंग के बाद अगले दिन प्रात: 9 बजे श्रीगंगानगर होते हुए बीकानेर के लिये चलाई जो शाम लगभग 6 बजे बीकानेर पहुंचे।यहां रात्रि के ठहराव व वाशिंग के बाद प्रात: 9 बजे इसी रूट पर गाड़ी चले। इस...
पश्चिम बंगाल में छूट के साथ पाबंदियां:कोरोना की वजह से ममता सरकार ने 1 जुलाई तक सख्ती बढ़ाई, ऑफिसों में 25% से ज्यादा स्टाफ नहीं आएगा

पश्चिम बंगाल में छूट के साथ पाबंदियां:कोरोना की वजह से ममता सरकार ने 1 जुलाई तक सख्ती बढ़ाई, ऑफिसों में 25% से ज्यादा स्टाफ नहीं आएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। सभी सरकारी ऑफिसों में 25% स्टाफ ही बुलाया जाएगा। प्राइवेट और कॉर्पोरेट ऑफिस सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इनमें भी भी 25% से ज्यादा स्टाफ नहीं बुलाया जा सकेगा। प्राइवेट कंपनियां अपने स्टाफ के लिए ई-पास के जरिए ट्रांसपोर्ट सर्विस का इंतजाम कर सकती हैं। इसके अलावा शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स में दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी। इनमें 50% कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। खेलों का आयोजन बिना दर्शकों के कराया जा सकेगा। सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। निजी वाहनों की आवाजाही इमरजेंसी को छोड़कर बंद रहेगी। म...
विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मिलने आए है बीकानेर

विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मिलने आए है बीकानेर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मिलने आए है बीकानेरविधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मिलने आए है बीकानेरविधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मिलने आए है बीकानेर बीकानेर. विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेन्द्र सिंह शेखावत की सोमवार को बीकानेर में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ पिन्टू नाहटा के पास उपचार के लिए ले जाया गया। विधायक शेखावत यहां अपने समधी पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मिलने आए हुए है। बीकानेर के पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि विधायक शेखावत सोमवार सुबह ही देवीसिंह भाटी के यहाँ मिलने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद दोपह रको विधायक शेखावत को बीकानेर में डॉ. पिंटू नाहटा से चेकअप कराया। लैब से कुछ जरूरी जांच...
लोन के बहाने आए पिस्टल की नोक पर 12 मिनट में 15 किलो से ज्यादा सोना ले उड़े

लोन के बहाने आए पिस्टल की नोक पर 12 मिनट में 15 किलो से ज्यादा सोना ले उड़े

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
चूरू। शहर के सबसे व्यस्ततम राम मंदिर रोड से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड में लोन लेने के बहाने घुसे चार युवक पिस्टल की नोक पर 12 मिनट में करीब 15 किलो 400 ग्राम सोना ले उड़े। बदमाश आठ लाख 92 हजार रुपए नकद भी लूट ले गए। चारों युवक बाइक पर आए थे। लूटे गए सोने की कीमत करीब 5 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी नारायण टोगस, एएसपी योगेन्द्र फौजदार दल बल सहित मौके पर पहुंचे और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस की तत्परता से घटना के कुछ घंटों बाद ही दो बदमाशों को हरियाणा से दबोच लिया। इनके कब्जे से सोने से भरा एक बैग भी बरामद कर लिया गया है। मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर प्रहलाद सैनी ने बताया कि सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे चार युवक पहुंचे। इसमें से एक युवक फाइल लिए हुए था। युवक ब्र...
12 साल बाद नेतन्याहू बेदखल:इजराइल में कट्टरपंथी नफ्ताली बेनेट PM बने, 8 पार्टियों के गठबंधन से बनी नई सरकार; पक्ष में 60 तो विपक्ष में 59 सांसद

12 साल बाद नेतन्याहू बेदखल:इजराइल में कट्टरपंथी नफ्ताली बेनेट PM बने, 8 पार्टियों के गठबंधन से बनी नई सरकार; पक्ष में 60 तो विपक्ष में 59 सांसद

What's Hot
तेल अवीव इजराइल में नई सरकार का गठन हो गया है। 8 पार्टियों की गठबंधन सरकार की कमान कट्टरपंथी माने जानेवाले नफ्ताली बेनेट संभालेंगे। वे फिलीस्तीन राज्य की विचारधारा को ही स्वीकार नहीं करते। खास बात यह है कि इस गठबंधन में पहली बार कोई अरब-मुस्लिम पार्टी (राम) भी शामिल है। दूसरी तरफ, बेंजामिन नेतन्याहू के 12 साल का कार्यकाल खत्म हो गया। हालांकि, वे भी गठबंधन सरकार के ही मुखिया थे। आंकड़ों की बात करें तो रविवार देर रात सरकार के पक्ष में 60 जबकि विरोध में 59 सांसदों ने वोट किया। गठबंधन में शामिल राम पार्टी के एमके साद अल हरूमी वोटिंग से गैरहाजिर रहे। सीधे तौर पर कहें तो गठबंधन सरकार और विपक्ष के बीच सिर्फ एक सीट का फासला है। बेनेट के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नेतन्याहू ने उन्हें हाथ मिलाकर बधाई धी। संसद में अपने भाषण के दौरान बेनेट ने कहा- मैं बेंजामिन और सारा नेतन्याहू का शुक...