नई दिल्ली
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक 2021 शुरू हो गई है। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये बैठक 11 और 12 अगस्त यानी दो दिन आयोजित की जाएगी।
PMO द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक का विषय ‘भारत के 75 साल: आत्मानिर्भर भारत के लिए सरकार और व्यवसायी मिलकर कर रहे हैं काम’ रखा गया है। इस बैठक में आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार और कारोबारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा होगी।
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री व आर्थिक नीतियों के समन्वय हेंग स्वी कीट एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय अतिथि अध्यक्ष के रूप में इस सभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में भारत सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।