Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करौली हिंसा: धरने पर बैठे किरोड़ी लाल पुलिस हिरासत में, BJP MP ने लगाए जय श्रीराम के नारे

जयपुर

राजस्थान में करौली हिंसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करौली कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को पुलिस ने आज हिरासत में लिया है। आईजी लाॅ एंड आॅर्डर हवा सिंह घुमरिया के निर्देश पर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल हिरासत में ले लिए गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने किरोड़ी लाल से समझाइश कि लेकिन किरोड़ी लाल ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद किरोड़ी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

किरोड़ी बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरता

हिरासत में लिए जाने के बाद किरोड़ी लाल ने कहा कि मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता।  लोगों के हक और उनकी रक्षा के लिए लड़ना मेरा काम है। अशोक गहलोत जी मुझे नहीं, उन दोषियों को गिरफ्तार करों जिन्होंने श्रीराम के नारे लगाते भक्तों पर पत्थर बरसाएं। आप ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि तुष्टिकरण से वोट मिलते हैं। इससे पहले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल करौली कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। किरोड़ी लाल सरकार से हिंसा में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।