Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM योगी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर शुभकामनाएं दी; कहा- लखनऊ और बनारस में बनाएंगे दो शूटिंग रेंज

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी के उन खिलाड़ियों से वर्चुअली संवाद किया जिनको टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने मौका मिला है। बातचीत के दौरान योगी ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि वह हर संभव उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे और उनकी मांगों पर ध्यान देंगे। सीएम ने कहा कि लखनऊ और वाराणसी में दो शूटिंग रेंज बनाए जाएंगे और वह जल्द ही खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से मिलकर उनकी जरूरतों को भी समझने का प्रयास करेंगे।

पीएम की मंशा को आगे बढ़ाने में जुटी है सरकार

योगी ने कहा कि युवा पीढ़ी को आप लोगों से काफी ऊर्जा मिलती है। आप सभी लोगों को टोक्यो ओलिंपिक के लिए शुभकामानएं देता हूं। उम्मीद करते हैं कि आप लोग वहां से देश के लिए खुशखबरी देंगे। पीएम की हमेशा से मंशा रही है कि खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढाया जाए और सरकार की तरफ से एक मंच मिले। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है। खेलो इंडिया खेलो अभियान को हम ग्रामीण इलाकों में आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *