नागौर
8 महीने पहले भीलवाड़ा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर राजू फौजी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस भले ही गैंगस्टर को पकड़ने के लिए कई प्लान तैयार कर रही है लेकिन बदमाश पुलिस को चुनौती देकर हर बार निकल रहा है। डेढ़ महीने पहले भी रायला के पास गैंगस्टर राजू फौजी की सूचना पर पीछा किया था। हालांकि इसमें कोई दूसरा बदमाश था लेकिन इस हादसे में भी एक पुलिस जवान की मौत हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर को पकड़ने के लिए भी 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है लेकिन पुलिस का यहां भी मुखबिर तंत्र फेल हो गया। पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद अपने साथियों को साफ कह दिया था कि या तो मरेंगे या फिर मारेंगे। इधर, राजू फौजी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया।