Sunday, April 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Gold Price Today: सोना आज भी हुआ सस्ता, सर्राफा बाजार में 5 दिन में 2044 रुपये गिरा दाम

नई दिल्ली

Gold Price Today 5th Feb 2021 :  बजट के बाद लगातार सोने के भाव गिर रहे हैं। एक तरफ MCX पर जहां सोना वायदा और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, वहीं देश के सर्राफा बाजारों में हाजिर सोने और सोने से बनी ज्वैलरी की कीमतों में गिरावट आई है। आज यानी शुक्रवार को भी सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। बता दें जब से बजट में मोदी सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है तब से सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 5 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु5 फरवरी जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम)4 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)4723747452-215
Gold 995 (23 कैरेट)4704847262-214
Gold 916 (22 कैरेट)4326943466-197
Gold 750 (18 कैरेट)3542835589-161
Gold 585 ( 14 कैरेट)2763427759-125
Silver 99967423 Rs/Kg67015 Rs/kg408 Rs/Kg

आज 24 कैरेट सोना 422 रुपये प्रति 10  ग्राम के भाव से खुला और थोड़ा सुधार के बाद 215 रुपये सस्ता होकर 47237 पर बंद हुआ। वहीं चांदी हाजिर 193 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 67015 रुपये परखुली और 408 रुपये महंगी होकर 67423 रुपये पर बंद हुई। बजट से लेकर अब तक सोना 2044 रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि पिछले पांच दिनों में चांदी 2518 रुपये कमजोर हो चुकी है। एक फरवरी को पेश बजट से पहले 29 जनवरी को सोना 49393 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69726 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। 

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल: सोने में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 163 रुपए की गिरावट के साथ 46,738 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई।  पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 530 रुपये के लाभ के साथ 67,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 66,953 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,810 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिचर्तित रही। 

BJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *