Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Google लॉगिन के नियम बदले:9 नवंबर तक करना है टू-स्टेप वेरिफिकेशन

नई दिल्ली

गूगल अकाउंट चलाने वाले सभी यूजर्स को अब टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) करना अनिवार्य हो गया है। दरअसल, कंपनी 9 नवंबर से सभी यूजर्स के लिए 2SV लागू कर रही है। कंपनी ये बदलाव यूजर की सिक्योरिटी के लिए कर रही है। इस वेरिफिकेशन के बाद आपके अकाउंट में लॉगइन की एक नई लेयर जुड़ जाएगी। चलिए सबसे पहले 2SV की प्रोसेस जानते हैं…

2SV को ऑन करने की प्रोसेस

  • गूगल सर्च इंजन पर जाकर google two step verification सर्च करें
  • यहां पहला ही रिजल्ट वेरिफिकेशन का होगा। उस पर क्लिक कर लें
  • आप डायरेक्ट www.google.com/landing/2step/ पर भी जा सकते हैं
  • अब ऊपर की तरफ Get Started पर क्लिक करें
  • एक नया पेज ओपन होगा उस पर नीचे की तरफ Get Started पर क्लिक करें
  • अपना ईमेल ID और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें
  • अब आपके स्मार्टफोन की डिटेल आएगी। यहां नीचे की तरफ CONTINUE पर क्लिक करें
  • आपका फोन नंबर आएगा। नीचे की तरफ से टेक्स्ट या कॉल को सिलेक्ट करके SEND पर क्लिक करें
  • अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर NEXT करें
  • अब अपने टू स्टेप वेरिफिकेशन को टर्न ऑन कर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *