Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

GT vs RCB, IPL 2022: फॉर्म में लौटे किंग कोहली, 14 पारियों बाद जड़ा IPL में अर्धशतक

नई दिल्ली

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जारी मुकाबले में फॉर्म में वापसी करते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। यह इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक है। किंग कोहली के लिए आईपीएल 2022 अभी तक अच्छा नहीं रहा था। मगर गुजरात के खिलाफ उन्होंने अपनी फॉर्म वापस हासिल की है। विराट कोहली ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी लगाया। कोहली को फॉर्म में वापसी करने के लिए इसी इनिंग की दरकार थी। इस सीजन कोहली दो बार रन आउट होने के साथ दो बार गोल्डन डक पर भी शिकार बने। कोहली के आईपीएल करियर में ऐसा पहली बार हुई है जब वह एक सीजन में दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हों।

विराट कोहली इस समय 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उनका साथ रजत पट्टीदार दे रहे हैं जिन्होंने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पट्टीदार की यह दूसरी आईपीएल हाफ सेंचुरी है। कप्तान फाफ डु प्लेसी का विकेट गिरने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने आरसीबी की बल्लेबाजी को संभाला है। डु प्लेसी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे उन्हें प्रदीप सांगवान ने आउट किया जो आईपीएल में तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं।

विराट कोहली का 43वां आईपीएल अर्धशतक

विराट कोहली का यह 43वां आईपीएल अर्धशतक है। इस लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में कोहली डेविड वॉर्नर (52) और शिखर धवन (46) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।