Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ICU में ऑब्जर्वेशन में हैं स्वर कोकिला; डॉक्टर ने फैंस से कहा- उनकी रिकवरी की दुआ करें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। शनिवार को अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि वे अभी भी ICU में ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा, वे कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी।

साथ ही डॉ. प्रतीत ने लता मंगेशकर के फैंस से उनके जल्द से जल्द रिकवर होने के लिए दुआ करने की अपील भी की। 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण भी थे।

कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं लता मंगेशकर
इससे पहले गुरुवार को दिए एक स्टेटमेंट में प्रतीत समधानी ने कहा था, ‘सिंगर लता मंगेशकर अभी भी ICU वार्ड में ही भर्ती हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में अब थोड़ा सुधार हुआ है। लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है। भले ही वे ठीक हो रही हैं, लेकिन उनके परिवार वालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10 से 12 दिनों तक ICU में ही रखा जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *