उदयपुर
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। उदयपुर IIM में 15 स्टूडेंट पॉजिटिव आए है। मैनेजमेंट की ओर से 600 स्टूडेंट के टेस्ट करवाए गए थे। इनमें 13 स्टूडेंट में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। जबकि 2 अन्य स्टूडेंट को हल्की सर्दी-जुकाम है।आईआईएम मैनेजमेंट ने कोविड रिपोर्ट आने के बाद जो स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। उन्हें आईसोलेट कर दिया है। क्वारैंटाइन क्लस्टर बनाकर इन छात्रों को अलग रूम दिए गए हैं। हर स्टूडेंट को अलग-अलग रूम में क्वारैंटाइन किया गया है। इन स्टूडेंट्स का एक अलग व्हाट्सऐप ग्रुप बना दिया गया है। इसमें आईआईएम के डॉक्टर को भी जोड़ दिया गया है। इस ग्रुप से 24 घंटे छात्रों की मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसके अलावा आईआईएम ने एक स्पेशल मॉनिटरिंग कमेटी भी बना दी है।