Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IND vs PAK मैच के बाद हारिस राउफ को विराट कोहली से मिला खास गिफ्ट

नई दिल्ली

पाकिस्तान और भारत के क्रिकेटर्स की ऑनफील्ड केमेस्ट्री देखकर अब हर कोई हैरान रह जाता है। एक समय जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता था और मैदान पर एक-दो खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिल ही जाती थी, लेकिन अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट साफ नजर आती है। मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को एक यादगार गिफ्ट दिया। अपने कलेक्शन में धोनी की साइन की हुई सीएसके जर्सी रखने वाले राउफ के पास अब विराट की साइन की हुई इंडियन टीम की जर्सी भी है।