Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IND vs SL: टी20 क्रिकेट में 250 विकेट हासिल करने से 4 विकेट दूर हैं चहल, बनेंगे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

नई दिल्ली

युजवेंद्र चहल श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जारी सीरीज में उनके निशाने पर कुछ रिकॉर्ड और हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक विकेट लेने वाले चहल टी20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। 

पीयूष चावला 270 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन 264 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमित मिश्रा 262 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चहल ने 224 मैचों में 246 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा चहल टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से भी छह विकेट दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा के पास वर्तमान में 21 विकेट के साथ यह रिकॉर्ड कायम है।