Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर

नई दिल्ली

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस 15 सदस्यीय टीम से स्टार ऑलराउंडर महमुदूल्लाह (Mahmudullah) को बाहर कर दिया है। महमुदूल्लाह उन 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये खिलाड़ी हाल में हाल में एशिया कप 2022 में टीम का हिस्सा थे। 

महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम के अलावा, जिन्होंने हाल ही में T20I से संन्यास की घोषणा की, अनामुल हक, मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन और महेदी हसन को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके बदले नजमुल हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन और हसन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। 

वहीं, शोरफुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, महेदी हसन और सौम्य सरकार को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है नामित किया गया है। 15 सदस्यीय टीम और चार रिजर्व प्लेयर्स विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी, जिसकी तीसरी टीम पाकिस्तान है।