Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL ड्रेसिंग रूम की कहानी:मुंबई ने सौरभ तिवारी को दिया ड्रेसिंग रूम मैन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, CSK ने गायकवाड़ को कहा- खेल पलटने वाला रॉकेट राजा

IPL फेज टू के पहले मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया। मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए, िजन्होंने लोगों को चौंका दिया। रैना का बैट टूटना और रायडू का घायल होना, ऐसे ही मोमेंट थे। लेकिन, मैच के बाद भी दोनों ही खेमों में हलचल कम नहीं हुई। हार के बावजूद मुंबई की टीम ने सौरभ तिवारी और एडम मिल्ने को अवॉर्ड से नवाजा। हालांकि, ये अवॉर्ड IPL के ऑफिशियल अवॉर्ड नहीं, मुंबई फ्रेंचाइजी के स्पेशल अवॉर्ड थे। उधर, चेन्नई ने भी पहले मैच के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ को नया नाम दिया- खेल पलटने वाला रॉकेट राजा।

सौरभ तिवारी को अवार्ड सौंपते सचिन तेंदुलकर

सौरभ तिवारी को अवार्ड सौंपते सचिन तेंदुलकर

कोच महेला जयवर्धने ने मिल्ने को सौंपा अवार्ड

कोच महेला जयवर्धने ने मिल्ने को सौंपा अवार्ड

CSK के रॉकेट मैन ऋतुराज गायकवाड़

CSK के रॉकेट मैन ऋतुराज गायकवाड़

कैसे चुनते हैं ड्रेसिंग रूम प्लेयर ऑफ द मैच
मुंबई इंडियंस हर मैच के बाद अपने बेस्ट परफॉर्मर को पलटन प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड देती है. इसके लिए वो फैंस से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऑनलाइन वोटिंग करवाती है। वोट के नतीजों के आधार पर ही उनका पलटन प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाता है, जिसे ड्रेसिंग रूम में अवार्ड मिलता है।

सूर्यकुमार यादव से बंधी मुंबई की आस
हार के बावजूद मुंबई की टीम को आगे के मैचों के लिए अपने खिलाड़ियों से उम्मीद है। मुंबई ने सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उनकी टीम एक परिवार की तरह है।

मैदान पर दोस्ती : सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़

मैदान पर दोस्ती : सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़

काम ना आया सौरभ का अर्धशतक
सौरभ तिवारी ने मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर किया। उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। एडम मिल्ने मैच में मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 21 देकर CSK के कप्तान धोनी और मोईन अली के विकेट झटके। एडम मिल्ने की 140 की रफ्तार से आई गेंद रायडू के हाथ पर लगी और उन्हें बैरंग पवेलियन लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *