नई दिल्ली
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अभी तक खेले 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सीजन की पहली जीत को तरस रही मुंबई को रविवार रात लखनऊ सुपर जाइंट्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मुंबई आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक इमोशनल ट्वीट किया है।
रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा “हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऐसा होता है, कई खेल दिग्गज इस दौर से गुजरे हैं लेकिन मैं इस टीम और इसके वातावरण से प्यार करता हूं। साथ ही हमारे उन शुभचिंतकों की भी सराहना करना चाहते हैं जिन्होंने अब तक इस टीम के प्रति विश्वास और अटूट निष्ठा दिखाई है।”
बात मुकाबले की करें तो वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने रविवार को सीजन का अपना पहला मुकाबला जीता। उम्मीद जताई जा रही थी कि अपने होम ग्राउंड पर टीम पहला मैच जीतकर जोरदार वापसी करेगी। मगर यहां भी टीम को 36 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।