Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

नई दिल्ली

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल टॉप 4 टीमों से काफी पीछे हैं। प्वाइंटस टेबल में मयंक अग्रवाल की पंजाब 7 में से तीन मैच जीतकर 8वें पायदान पर है, वहीं रविंद्र जडेजा की चेन्नई 7 में से दो मैच जीतकर पंजाब के नीचे 9वें पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला मुकाबला शानदार रहा था। मुंबई के खिलाफ इस टीम को सीजन की दूसरी जीत मिली थी, इस जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे थे जिन्होंने आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बनाए थे। वहीं पंजाब के पिछले मुकाबले की बात करें तो टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 9 विकेट के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था। आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी, पिछली बार पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से धूल चटाई थी।