नई दिल्ली
IPL ऑक्शन खत्म होने के बाद क्रिकेट पंडित सभी टीमों का आंकलन करने में व्यस्त हैं। कागजों पर कौन सी टीम बेस्ट है और किस टीम के किस डिपार्टमेंट में क्या कमी है इन चीजों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। नीलामी में खरीदे गए गेंदबाजों पर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि फ्रेंचाइजियों ने उन पर सबसे ज्यादा धन बरसाया है। 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले 11 खिलाड़ियों में से 7 गेंदबाज है। ऐसे में सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक किसका है इसके बारे में जानने को हर कोई उत्सुक है। कहा जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का बॉलिंग अटैक सबसे मजबूत है, मगर इनके अलावा एक टीम ऐसी है जो इन दोनों टीमों को टक्कर दे सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने एकमात्र तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किए था। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में उन्होंने 8 गेंदबाज और 4 ऑलराउंड्स को खरीदा। तेज गेंदबाजों में जहां शॉर्दुल ठाकुर, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी, खलील अहम, चेतन सकारिया और मिशेल मार्श हैं, वहीं स्पिन गेंदबाजी के विकल्प के रूप में डीसी के पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, विक्की ओस्तवाल और ललित यादव हैं। रबाडा और अश्विन के जाने के बाद भी दिल्ली काफी मजबूत दिखाई दे रही है।