Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2022: शुभमन गिल के जाने से निराश हैं KKR कोच ब्रेंडन मैकुलम, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी के लिए अपने टीम की योजनाओं के बारे में बताया है। कोच ने ये भी स्वीकार किया कि युवा और प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को खोना निराशाजनक रहा।

शुभमन गिल ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए 58 मैच खेले। दो बार के चैंपियन केकेआर ने आगामी नीलामी से पहले भारत के युवा सलामी बल्लेबाज को रिटेन नहीं करने का फैसला किया। गिल को आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद ने अपने तीसरे ड्राफ्ट पिक के रूप में 8 करोड़ रुपये में चुना है।