Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2022: हो गया ऐलान, करोड़ों में बिके श्रेयस अय्यर होंगे केकेआर के नए कप्तान

नई दिल्ली

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में टीम के कप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम की अगुवाई कर चुके हैं और अपनी कप्तानी में टीम को उप-विजेता बना चुके हैं। पिछले सीजन में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन थे, उन्हें फ्रेंचाइजी टीम ने रिटेन नहीं किया था।

केकेआर के हेड कोच मैक्कलम ने कहा, ‘भारत के फ्यूचर लीडर्स में से एक श्रेयस अय्यर को लेकर हम काफी खुश हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी स्किल्स हम देख चुके हैं और मैंने इसका लुत्फ उठाया है।’ श्रेयस अय्यर ने कप्तान बनने पर कहा, ‘यह मौका पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आईपीएल में दुनिया भर से अलग-अलग दिग्गज खिलाड़ी खेलने आते हैं, मैं इस टीम की कप्तानी करने को लेकर रोमांचित हूं।’