Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL Auction के बाद सबसे मजबूत लग रही है ये टीम, एक से बढ़कर एक हैं धुरंधर खिलाड़ी

नई दिल्ली

IPL Auction 2022 के समापन के बाद लगभग हर टीम के पास 21 से ज्यादा खिलाड़ी हैं, लेकिन एक टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है। ये टीम चेन्नई सुपर किंग्स या फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 24 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, जिनमें से 21 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदा है, जबकि 3 खिलाड़ी टीम द्वारा रिटेन किए गए थे। 

अब बात करते हैं कि राजस्थान रॉयल्स टीम इस बार के आईपीएल में क्यों मजबूत है? अगर टीम के बल्लेबाजी विभाग पर नजर डालें तो टीम के पास कप्तान संजू सैमसन के अलावा जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रासी वैन डर दुसें, डैरिल मिचेल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद भी टीम के खाते में 95 लाख रुपये पर्स के रूप में बाकी रह गए हैं।