Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL Auction पर बोले जोफ्रा आर्चर, कहा- मैं हमेशा से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहता था

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के पिछले कुछ सीजनों में जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ट्रेंट बोल्ट के साथ जम रही थी, लेकिन अब बुमराह की जोड़ी इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के साथ मुंबई इंडियंस के लिए विकेट चटकाती नजर आएगी। हालांकि, 2022 के सीजन के लिए जोफ्रा आर्चर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन मुंबई ने 8 करोड़ रुपये खर्च करके उनको अपने साथ जोड़ा है। वहीं, जोफ्रा आर्चर का कहना है कि वे हमेशा से मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते थे। 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस हमेशा उनके दिल के करीब रही है, क्योंकि वह हमेशा से उनके लिए खेलना चाहते थे। रविवार को बेंगलुरु में आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, आर्चर इस सीजन में आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर में इसलिए निवेश किया है, क्योंकि लसिथ मलिंगा के बाद टीम के पास कोई तेज गति का विदेशी गेंदबाज नहीं था। मुंबई की टीम इसलिए एक साल का बलिदान आर्चर को लेकर देना चाहती है, क्योंकि वे 5-6 साल तक टीम का हिस्सा रह सकते हैं। जोफ्रा आर्चर इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले सीजन में वे चोट के कारण खेल नहीं पाए थे।