नई दिल्ली
चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ऐसी टीम है, जो अपनी कोर टीम पर बहुत भरोसा रखती है। यही वजह है कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान भी टीम ने अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को जाने नहीं दिया, इनमें दीपक चाहर, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के मजे लेते हुए मीम्स शेयर किए हैं।