Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KRK ने शेयर की अर्जुन और मलाइका की फोटो, लिखा- भाई टाइगर है तू, डंके की चोट पर छीन लिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया और उनके साथ एक फोटो पोस्ट की। दरअसल अर्जुन ने शनिवार (26 जून) को अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। मलाइका के पोस्ट के बाद कमाल राशिद खान (KRK) ने उनकी फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया और लिखा भाई अर्जुन कपूर टाइगर है तू।

KRK ने अर्जुन को टाइगर कहा

KRK ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘भाई अर्जुन कपूर टाइगर है तू। गुर्दा है तेरे में। डंके की चोट पर छीन लिया! तुम्हें सैल्यूट है!’ KRK ने आगे लिखा, ‘प्रिय लोगों, आप हमेशा गलत क्यों सोचते हैं? मैं तो एक ‘विलेन 2′ को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से छीनने की बात कर रहा हूं! और कुछ नहीं।’

मलाइका ने अर्जुन को विश करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन।’ मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की है।

KRK और सलमान का पूरा विवाद

मलाइका ने पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी, लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है। वहीं, KRK की सलमान के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है। KRK का दावा है कि सलमान ने मानहानि का केस उनके द्वारा ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निगेटिव रिव्यू की वजह से किया है। जबकि सलमान की लीगल टीम ने एक बयान जारी करते हुए इस दावे को गलत बताया था। टीम का कहना था कि KRK के खिलाफ यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के उन्हें भ्रष्ट बताया है और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी और पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *