Sunday, July 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KULCHA का ‘याराना’, कुलदीप यादव बोले- चाहता हूं कि युजवेंद्र चहल जीते पर्पल कैप

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में पर्पल कैप किसके सिर सजेगी? इसका जवाब तो हमें सीजन के अंत तक मिलेगा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के Kuldeep Yadav और राजस्थान रॉयल्स के Yuzvendra Chahal के बीच पर्पल कैप की जंग जारी है। कुलदीप यादव ने गुरुवार को अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चार विकेट लिए और अब उनके और चहल के बीच इस सीजन में महज एक विकेट का फासला रह गया है। मैन ऑफ द मैच बने कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बातों से भी क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है।