Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहिद अफरीदी पर निकला दानिश कनेरिया का गुस्सा, कहा- मुझसे जलता था, एक नंबर का झूठा और कैरेक्टरलेस आदमी है वह

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Danish Kaneria ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर जमकर निशाना साधा है। कनेरिया ने अफरीदी को झूठा, मक्कार और कैरेक्टरलेस आदमी बताया और साथ ही कहा कि वह टीम में बाकी खिलाड़ियों को उनके खिलाफ भड़काने का काम करता था। कनेरिया को 2012 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन किया गया था। कनेरिया ने पाकिस्तान की ओर से 2000 से 2010 के बीच 61 टेस्ट और 18 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।