मुंबई
कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। टीवी एक्टर अली मर्चेंट ‘लॉकअप’ के नए कैदी होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग में अली मर्चेंट की एंट्री को दिखाया जा चुका है। यह एपिसोड आज आएगा। अली मर्चेंट, सारा खान के एक्स हसबैंड हैं। वह शो के 14वें कैदी होंगे। मेकर्स शो को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते जिससे दर्शक जुड़े रहे। शो को दो हफ्ते से ज्यादा वक्त हो चुका है। अभी तक 2 लोग बाहर हो गए हैं। वहीं दोनों टीमों के सदस्यों की भी अदला-बदली कर दी गई है। अली मर्चेंट अभी किस टीम में रहेंगे इसका फैसला नहीं किया गया है।
अली मर्चेंट की एंट्री का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। वह जेलर के गेटअप में एंट्री करते हैं। उन्हें देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं। जैसे ही अली मर्चेंट अपने चेहरे से मास्क हटाते हैं वहां मौजूद सारा खान चली जाती हैं और किचन में जाकर अपना काम करने लगती हैं। जबकि अली मर्चेंट दूसरे सदस्यों में हाथ मिलाते हैं।