Saturday, July 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

OMG 2 के वो 5 सीन जिसे बार-बार देखना पसंद करेंगे आप

मुंबई. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान ले कि मूवी के बारे में लोगों की क्या राय है। साथ ही कहानी की प्लॉट क्या है और फिल्म कौन सा सीन बढ़िया है।

फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं।

OMG 2 ने समाज के सोशल मुद्दे सामने लाए हैं
फिल्म में वो कोर्ट में कांति शरण के खिलाफ केस लड़ती हुई देखी जाती हैं। फिल्म में अरुण गोविल ने भी भगवान राम के किरदार में अहम भूमिका निभाई है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। यह फिल्म हमारे देश की शिक्षा प्रणाली की गलतियों को सबके सामने लेकर आएगी।

फिल्म ‘सेक्स एजुकेशन’ की इर्द-गिर्द घूमती है
फिल्म की कहानी एक ऐसे भक्त के जीवन पर आधारित है, जो भगवान शिव को अपना सब कुछ मानता है। साथ ही फिल्म ‘सेक्स एजुकेशन’ की इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी का प्लॉट कांति शरण मुदग्ल (पंकज त्रिपाठी) और उनके बेटे की जिदंगी पर बेस्ड है। कांति भाई के बेटे का स्कूल के टॉयलेट में मास्टरबेशन करते हुए वीडियो वायरल हो जाता है।

इसके बाद उसकी समाज में खूब बेइज्जती होती है, जिसके चलते वो आत्महत्या करनी की ठान लेता है। इसके बाद कहानी की असल शुरुआत होती है कि किस तरह पिता अपने बेटे को समाज में वापस ले जाने के लिए क्या-क्या करता है वो दिखाया गया है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो आपको चौंकाने और हैरान करने के लिए काफी हैं, जिनको एक बार देखने के बाद आप बार-बार देखना पसंद करेंगे।

OMG 2 के 5 सीन जो रियल लाइफ में मुमकिन नहीं
1. अक्षय कुमार की एंट्री- बेटे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कांति भाई अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए अपने भगवान महाकाल से मदद मांगते हैं। इसके बाद उज्जैन महाकाल मंदिर के पास बह रही शिप्रा नदी से ‘महादेव’ के दूत यानी अक्षय कुमार निकलते हैं और अपने भक्त को अलग ही अंदाज में आशीर्वाद देते हैं।

2. कांति भाई के बेटे को ट्रेन के नीचे आने से बचाना- बेटे का वीडियो वायरल होने के बार समाज के डर से परिवार के साथ घर छोड़ कर जाने वाले कांति भाई का बेटा ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है, जिसको ‘महादेव’ के दूत कुछ ऐसे अंदाज में बचाते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

3. फिल्म के इंटरवल में महादेव का भस्म रूप- फिल्म जब इंटरवल में पहुंची है तब वहां एक बार फिर महादेव की एंट्री होती है, जो शरीर पर भस्म लगए नजर आते हैं। दर्शकों का कहना है कि इस सीन को एक बार देखने के बाद, बार-बार देखने का मन करता है।

4. कोर्ट में कांति भाई और यामी गौतम की बहस- बेटे को समाज में वापस इज्जत से सिर उठाकर चलाने के लिए पिता कांति कोर्ट में अपना केस खुद लड़ता है, जिसके सामने राज्य की सबसे बड़ी वकील ‘कामिनी माहेश्वरी’ खड़ी होती है, जिनसे जीत पासा नामुमकिन है। दोनों के बीच की बहस से आप नजरे नहीं हटा सकते।

5. एक भक्त का भगवान से मिलन- आखरी में इस फिल्म का ये सीन आपको साल 2012 में रिलीज हुई OMG के क्लाइमैक्स की याद दिला देता है। जहां एक भक्त अपने भगवान से मिलता है और अपने इमोशनस उनके सामने रखता है। फिल्म का ये सीन देखने के बाद दर्शकों को प्यारा सा एहसास होता है।