Saturday, September 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

OMG 2 ने दिखाया खास ट्रेंड, आज की कमाई में सनी देओल को चौंका देंगे अक्षय कुमार!

मुंबई. इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में, ‘OMG 2’ और ‘गदर 2’ रिलीज हुई हैं। पहले दो दिन की कमाई में सनी की ‘गदर 2’ ने अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ पर बड़ी बढ़त बनाई है। पहले दो दिन पिछड़ने के बावजूद तीसरे दिन ‘OMG 2’ कमाल कर सकती है। इसकी वजह फिल्म की कमाई का पहले दो दिन का ट्रेंड है।

‘गदर 2’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की ओपनिंग की। इसके बाद शनिवार को छुट्टी के दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए कुल कमाई का आंकड़ा 83 करोड़ के पार पहुंचा दिया।

‘ओएमजी 2’ की कमाई में दिखी बढ़त
‘ओएमजी 2’ की बात करें तो फिल्म पहले दिन ‘गदर 2’ से काफी पिछड़ गई। फिल्म ने पहले दिन करीब साढ़े 10 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म को मिले अच्छे रिव्यूज और तारीफों के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 40 फीसदी की बढ़त देखी गई। फिल्म ने दूसरे दिन साढ़े 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को जिस तरह से माउथ पब्लिसिटी मिल रही है, उसका फायदा शनिवार के बाद रविवार को और ज्यादा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आने की उम्मीद है। एक्सपर्ट का मानना है कि अक्षय की फिल्म रविवार को 20 करोड़ से ऊपर कलेक्शन कर चौंका सकती है। हालांकि कमाई का सही आंकड़ा सोमवार को ही पता चल सकेगा।