Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

P&G के शैंपू में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स मिलने की जानकारी

नई दिल्ली।

अगर आप पैंटीन और हर्बल ब्रांड के शैम्पू स्प्रे और ड्राई कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। यह हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि अमेरिका और कनाडा में इन ब्रांडो के जो शैम्पू और कंडीशनर बेचे जा रहे हैं, उनमें कैंसर पैदा करने वाले बेंजीन कैमिकल के होने की जानकारी मिली है।

इसके बाद प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी (पीएंडजी) ने इस पर एक्शन लेते हुए बेचे गए उत्पादों को तत्काल प्रभाव से रिकॉल कर ली है। हालांकि, कंपनी ने रिकॉल किए गए उत्पादों की संख्या का खुलासा नहीं किया, जिन्हें खुदरा और ऑनलाइन आउटलेट के माध्यम से वितरित किया गया था। पीएंडजी ने कहा कि कंपनी अपने समग्र हेयर केयर उत्पाद के एक फीसदी से भी कम का प्रतिनिधित्व करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *