Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM मोदी ने किया सरयू प्रोजेक्ट का उद्घाटन:बोले- जब भी अयोध्या में राम मंदिर की बात होगी

बलरामपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सरयू नहर नेशनल प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। हसुआडोल गांव में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी हम अयोध्या में राम मंदिर की बात करेंगे, बलरामपुर रियासत के महाराजा पटेश्वरी प्रसाद सिंह के योगदान का उल्लेख भी किया जाएगा। बलरामपुर के लोग पारखी हैं। उन्होंने नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में 2 भारत रत्न दिए हैं।

PM ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनरल रावत जहां रहेंगे, वहां से देश को आगे बढ़ते देखेंगे। उन्होंने कहा कि एक सैनिक सिर्फ सेना में नौकरी करते समय तक सैनिक नहीं रहता। बल्कि, उसका पूरा जीवन एक योद्धा जैसा होता है। वह हर पल अनुशासन और देश के गौरव के लिए समर्पित होता है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी वीर योद्धाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन, प्रत्येक देशभक्त के लिए एक क्षति है। वह बहादुर थे और उन्होंने देश के सशस्त्र बलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, देश इसका गवाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *