नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 के सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु में आयोजित हुए RCB Unbox नाम के एक इवेंट में फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का ऐलान किया। आरसीबी ने साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को टीम की कमान सौंपी है, जो आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी के कप्तान होंगे। फाफ डुप्लेसी ने इससे पहले आईपीएल में कभी भी किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है और इसी साल आरसीबी ने ऑक्शन में उनको 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।