Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RRR की सक्सेस से खुश जूनियर एनटीआर

एक ओर जहां एसएस राजामौली (SS Rajamouli) निर्देशित फिल्म आरआरआर (RRR) का दम बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर फैन्स भी फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आरआआर एक्टर्स राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर भी अपनी एक्टिंग और फिल्म के एक्शन- वीएफएक्स को लेकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर उनके फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और सलमान के फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर हैं।

सलमान हैं सबसे बड़े एक्शन स्टार
दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान जूनियर एनटीआर से पूछा गया कि उनके मुताबिक देश का सबसे बड़ा एक्शन स्टार कौन है? इस पर जूनियर एनटीआर ने तुरंत जवाब दिया, ‘पूरी दुनिया इस बात को जानती है… सलमान खान। मैं उनका लंबे वक्त से फैन हूं।’ जूनियर एनटीआर ने आगे बताया कि सलमान ने उनकी फिल्म आरआरआर का सपोर्ट किया और उसके प्रीमियर में शामिल हुए।