Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RRR से पहले इन दो इंडियन फिल्मों ने की 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, ग्लोबली किया धमाका

मुंबई

जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण (Ram Charan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) को दर्शकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बेहतरीन एक्शन सीन्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी खूब धूम मचा रहे हैं। एक ओर जहां आरआरआर का हिंदी वर्जन करीब 200 करोड़ की कमाई कर चुका है, तो वहीं फिल्म ग्लोबली एक हजार करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं। एसएस राजामौली ने इंडियन फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान देने का काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरआरआर से पहले कौनसी दो इंडियन फिल्में एक हजार करोड़ से अधिक की ग्लोबली कमाई कर चुकी हैं।

हजार करोड़ क्लब में शामिल 3 फिल्में
बता दें कि इन दिनों हर ओर चर्चा चल रही है आरआरआर के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की। फिल्म एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। फिल्म स्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के काम को वर्ल्डवाइड पसंद किया जा रहा है और फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है।