Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैमरे के सामने राज कुंद्रा ने फिर से छुपाया चेहरा, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- ‘काम ही ऐसा किया’

मुंबई

शिल्पा शेट्टी को जैसे ही वक्त मिलता है परिवार के साथ एंजॉय करने निकल पड़ती हैं। रविवार को उन्हें उनके पूरे परिवार के साथ जुहू स्थित पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ शमिता शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और पति राज कुंद्रा भी थे। पोर्नोग्राफी केस में जेल जाने के बाद राज कुंद्रा सार्वजनिक रूप से कम नजर आते हैं। इस दौरान राज ने अपना पूरा चेहरा छुपाया हुआ था। उन्होंने ब्लैक कलर का हुडी पहन रखा था जिससे उन्होंने अपना सिर कवर किया। साथ ही उन्होंने ब्लैक फेस शील्ड लगाया। राज कुंद्रा हाल के दिनों में कई बार इसी तरह अपना चेहरा कवर किए हुए दिखे।

कमेंट करने से बाज नहीं आए यूजर्स


पोर्नोग्राफी केस के बाद राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किए जाते रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘चेहरा छुपा लिया, हा हा हा हा।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘अब मुंह छुपाता फिर रहा।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘खुद का मुंह खुद ही काला कर लिया।’ एक ने कहा, ‘और पोर्न वीडियो वाला काम करो।’