नई दिल्ली
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। अब आपको पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ेगा। दरअसल, SBI ने अपनी बैंक ब्रांच में किए गए पैसे ट्रांसफर के लिए तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) की सीमा बढ़ा दी है। ये नई दरें 1 फरवरी, 2022 से लागू कर दी गई है।