Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI के स्टॉक से हो सकती है बंपर कमाई, शानदार तिमाही नतीजों के बाद एक्सपर्ट बुलिश, ये है टारगेट प्राइस

नई दिल्ली

अगर आप शेयर बाजार में निवेश के लिए किसी दमदार फंडामेंटल वाले लॉर्ज कैप (Large cap stock) की तलाश में हैं, तो आप SBI के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कोविड19 की चुनौतियों के बाद भी बैंक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दिसंबर तिमाही (SBI Q3 Result) के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 62 फीसदी बढ़कर 8,431.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। SBI के शानदार प्रदर्शन के बाद अब एक्सपर्ट्स एसबीआई के शेयरों पर बुलिश हैं। 

जानिए क्या है टारगेट प्राइस?
शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार, 600 रुपये के लक्ष्य के साथ इस शेयर में निवेश किया जा सकता है। एसबीआई के शेयर की कीमत (SBI share) छोटी अवधि में ₹600 प्रति शेयर स्तर तक जा सकती है, जबकि मध्यम अवधि में यह 650 रुपये प्रति शेयर स्तर तक पहुंच सकती है। मार्केट एक्सपर्ट के कहा, एसबीआई को लिक्विडिटी की कोई समस्या नहीं है और इंफ्रास्ट्रक्चर ओरिएंटेड बजट के बाद पीएसयू बैंकों को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लिक्विडिटी डिमांड बढ़ने का फायदा मिलने की उम्मीद है। चूंकि, एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, इसलिए बैंक को और अधिक लाभ हो सकता है। आगामी तिमाहियों में इसके कारोबार की वॉल्यूम में और वृद्धि होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट ने निवेशकों को इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी।