Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लॉन्च होने के बाद दिनेश कार्तिक का कमेंट वायरल

नई दिल्ली

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी नई स्वदेशी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। एरोन फिंच की कप्तानी वाली माैजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप में स्वदेशी-थीम वाली किट पहनेगी। यह पहली बार है जब कंगारू टीम किसी बड़े टूर्नामेंट में फर्स्ट नेशंस का प्रतिनिधित्व करने वाली जर्सी पहनेगी। टीम की इस नई जर्सी में टॉप के ट्रंक पर ब्लैक स्लीव्स के साथ-साथ ग्रीन और गोल्ड ढलान है और शर्ट के चारों ओर कलाकृति बनी हुई है। इसके अलावा जर्सी में गोल्डन और हरे रंग की कलाकृति दिखाई देगी। आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की जर्सी लॉन्च होने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकंफो ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और जाेश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च की गई ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए भी खेलते हैं और कार्तिक भी इस सीजन में बैंगलोर की टीम का ही हिस्सा थे। ऐसे में कार्तिक ने इन तीनों के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ”’उन्हें अन्य फ्रेंचाइजी से भी टीम चुनने की जरूरत है ना कि केवल आरसीबी से।”