मुंबई
देश की सबसे बड़ी सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) शेयरधारकों से शेयर्स के बायबैक (फिर से खरीदी) की घोषणा कर सकती है। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 12 जनवरी को होगी। इसी में यह फैसला किया जाएगा।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में TCS ने कहा है कि वह इस पर विचार कर सकती है। पांच साल में चार बार कंपनी ने शेयर बायबैक किया है। पिछले साल इसने 16 हजार करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इसमें टाटा संस ने 10 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
IT कंपनियां अच्छा रिजल्ट पेश कर सकती हैँ
ऐसा अनुमान है कि देश की IT कंपनियां इस बार भी अच्छा रिजल्ट पेश कर सकती हैँ। इनका रिजल्ट अगले हफ्ते से शुरू होगा। 12 जनवरी को TCS खुद का रिजल्ट पेश करेगी। बिजनेस के पटरी पर आने से ग्लोबल क्लाइंट्स अपने बिजनेस को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहे हैं। इससे कंपनियों को ज्यादा फायदा कमाने का अवसर मिल रहा है।