Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

UP का मनीष गुप्ता हत्याकांड:CM ने की परिवार से मुलाकात

कानपुर/गोरखपुर

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि पुलिस की मारपीट से मनीष की मौत हुई है। इस केस में दो बड़े मोड़ आए हैं। पहला ये कि कानपुर प्रशासन ने तड़के मनीष का अंतिम संस्कार करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि ये कदम परिवार की सहमति से उठाया गया है। दूसरा एक दिन पहले ही गोरखपुर के DM और SSP का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मनीष की पत्नी को धमकी भरे अंदाज में केस दर्ज न कराने की सलाह दे रहे हैं।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की घटना पर कड़ा रुख दिखाया। CM ने दोषी पाए जाने पर पुलिसवालों की बर्खास्ती के आदेश दिए हैं। वहीं, ADG लॉ एंड ऑर्डर और DG इंटेलिजेंस के नेतृत्व में 2 कमेटियां बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटियां प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के रिकॉर्ड का रिव्यू करके CM को अपनी रिपोर्ट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *