Thursday, April 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चावल के भूसे के आड़ में शराब तस्करी

  • 91 पेटी में करीब 60 लाख का माल जब्त
    श्रीगंगानगर(सीमा संदेश)।
    जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चावल के भूसे की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडा फोड़ किया है। एसपी परिस देशमुख के अनुसार राजियासर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने शनिवार को नाकाबंदी करवाई। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक चालक को रोक कर पूछताछ की। ट्रक की तलाशी में चावल का भुसा भरे हुए प्लास्टिक के कट्टों के बीच में छुपाकर रखी हुई 802 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतल और करीब 60 लाख रुपए का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में बाड़मेर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नांद निवासी गोरधन राम(41) को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। उक्त कार्रवाई में एसआई पृथ्वी सिंह, सिपाही विनोद कुमार, भादरराम, आत्माराम, विजेंद्र सिंह और कालूराम शामिल रहे।