हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 24वीं यूथ नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप सांगली महाराष्ट्र में आयोजित हुई। इसमें राजस्थान टीम को सिल्वर मेडल मिला। संगरिया तहसील के गांव नुकेरां के खिलाड़ी अंकित कूकणा ने मेडल जीता। गुरुवार को अंकित कूकणा के संगरिया पहुंचने पर खेल प्रेमी व खेलों के कोच, नुकेरां ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों व संगरिया शहर के वरिष्ठ जनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने खिलाड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने के लिए साधुवाद और बधाई दी। खेलप्रेमियोंं ने रंग-गुलाल लगा जश्न मनाया। इसके बाद खिलाड़ी अंकित कूकणा खुली जीप में सवार होकर बाजार से निकले। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इस मौके पर कोच निर्मलसिंह, कोच बसंतसिंह मान, रामलाल बिस्सू, पार्षद विजेंद्र कस्वां ने माला पहनाकर खिलाड़ी अंकित कूकणा का स्वागत किया।