Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बयान का असर:एलन मस्क को दो दिनों में 50 अरब डॉलर का घाटा, शेयर्स की कीमतों में भारी गिरावट

मुंबई

टेस्ला के मालिक एलन मस्क फिर एक बार अपने सोशल मीडिया बयान की वजह से घाटे में हैं। उनकी कंपनी के शेयर्स में दो दिनों से चली आ रही गिरावट से उनको 50 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति की तुलना में आधी गिरावट

भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 95 अरब डॉलर है। यानी उसका आधा घाटा मस्क को केवल दो दिनों में हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स में शामिल किसी अमीर बिजनेसमैन को दो दिनों में हुआ यह सबसे बड़ा घाटा है। साथ ही यह ऐतिहासिक रूप से पहली बार हुआ है। इससे पहले अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में एक दिन में 36 अरब डॉलर की कमी आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *