Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करों के नेटवर्क को भेदने की कवायद

फरीदकोट जेल से कुख्यात तस्कर निरवैलसिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीगंगानगर ।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां एक अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को भेजने की कवायद में लगी हैं। पंजाब की फरीदकोट जेल में 9 वर्षों से बंद एक कुख्यात हेरोइन तस्कर निरवैलसिंह(35)को पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस के साथ विभिन्न खुफिया एजेंसियां निरवैलसिंह से पूछताछ कर उसके पाकिस्तानी तस्करों से संपर्कों को जानने में लगी हैं। निरवैलसिंह जेल में रहकर पाकिस्तानी तस्करों से मोबाइल फोन के जरिए वर्चुअल नेटवर्क फोन (वीपीएन)द्वारा संपर्क बनाए हुए था। उसके के छोटे भाई गुरजंट उर्फ जंटा और दो अन्य युवकों को 2-3 अक्टूबर 2021 की रात को केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में बीएसएफ ने कुछ किसानों की सतर्कता के चलते पकड़ा, जिन्हें बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह युवक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कोहली बॉर्डर पोस्ट के समीप एक कार में आए थे। सरहद पर पाकिस्तान की ओर से दो तीन संदिग्ध लोग आते और फिर वापस जाते दिखाई दिए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार उस रात को सीमा पार से आए लोग 5 किलो हेरोइन लेकर आए थे लेकिन भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने में नाकाम रहे यह संदिग्ध वापस चले गए। खाली हाथ वापस जाते हुए पढ़कर 3:30 बजे खेत में काम कर रहे कुछ किसानों ने देख लिया तत्पश्चात (बीएसएफ) की पकड़ में आ गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की ओर से हेरोइन आने वाली थी। बीएसएफ के एक सहायक कमांडेंट गुरजिंदरसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर एनडीपीएस एक्ट और रात्रि को सीमा क्षेत्र में कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि फरीदकोट (पंजाब) की जेल में करीब 9 वर्षों से हेरोइन तस्करी के मामलों में बंद गुरजंटसिंह के भाई निरवैलसिंह (बलदेवसिंह) निवासी बस्ती किशनसिंह वाला थाना आरिफ़के जिला फिरोजपुर (पंजाब) ने इनको कोहली बोर्डर पोस्ट के पास पाकिस्तान की ओर से आने वाली हेरोइन की खेप लेने के लिए भेजा था।
सूत्रों ने यह भी बताया कि गुरजंटसिंह कोली पोस्ट के समीप 2-3 अक्टूबर की रात को पकड़े जाने से कुछ दिन पहले यहां आकर उपयुक्त स्थान की रैकी कर गया था। उसने 1-2 स्थानीय व्यक्तियों की उसने मदद ली थी। सही जगह चिन्हित होने पर जेल से निरवैलसिंह ने मोबाइल फोन से वीपीएन के जरिए पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क किया, जिस पर 2-3 अक्टूबर की रात को कोहली बॉर्डर पोस्ट के पिल्लर नंबर 310/2 एस – 310/03 एस के मध्य खेप पहुंचाना तय हुआ। मगर ऐनवक्त पर दोनों तरफ से तालमेल में बिगड़ गया। पाकिस्तान के तस्कर खेप सहित वापस चले गए। गुरजंटसिंह और उसके दो साथी अमरजीतसिंह उर्फ अंबू (23) पुत्र चरणसिंह निवासी दूना तेलूमाल थाना ममदोट (फिरोजपुर) और निरवैलसिंह उर्फ राजा (19)पुत्र श्रवणसिंह निवासी रुकनेवाला थाना आरिफके जिला फिरोजपुर (पंजाब) पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि इन से पूछताछ के आधार पर फरीदकोट जेल में निरवैलसिंह को हिरासत में लेने के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किए गये। गत दिवस उसे जेल से हासिल किया गया। केसरीसिंहपुर थाना में 3 अक्टूबर 2021 को दर्ज हुए इस मामले की जांच श्रीकरणपुर के थाना प्रभारी सीआई आलोक सिंह कर रहे हैं। निर्मलसिंह को अदालत में पेश करने पर 5 दिन का रिमांड मिला है।
सूत्रों ने बताया कि निरवैलसिंह पर पंजाब में सीमा पार से हेरोइन की तस्करी करवाने में के दो और मारपीट का एक मामला दर्ज है। गत दो-तीन अक्टूबर की रात को पकड़े गए युवकों में अमरजीत उर्फ अंबू पर भी पंजाब में आधा किलो हेरोइन तस्करी का एक मामला दर्ज है। वह फिरोजपुर जिले में मुंबेकी की बॉर्डर के पास पकड़ा गया था, जिसमें बाद में उसकी जमानत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल में रहकर भी निरवैलसिंह अपने गुर्गों के जरिए हेरोइन तस्करी का नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। मगर वह पूछताछ में इससे इंकार कर रहा है। वह कबूल नहीं कर रहा कि अपने भाई गुंरजंटसिंह को अन्य व्यक्तियों के साथ केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप लेने भेजा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने निरवैलसिंह के नेटवर्क के अनेक मजबूत सबूत इकट्ठे किए हैं,जिसके आधार पर कड़ी पूछताछ चल रही है। पाकिस्तानी तस्करों से उसके। संपर्कों का ही नहीं बल्कि पंजाब व श्रीगंगानगर के सीमा क्षेत्रों में उसके नेटवर्क में कौन लोग शामिल हैं, यह भी पता लगाने का प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक वे लोग पकड़ में नहीं आए जिन्होंने कोहली बॉर्डर पोस्ट के पास गुरजंट सिंह को रैकी करने में मदद की थी।